{"_id":"650d7c737c3b4daf23081424","slug":"worker-died-while-installing-board-by-pwd-crane-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पीडब्ल्यूडी क्रेन का टूटा बेल्ट, साइन बोर्ड लगवा रहे बुजुर्ग ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पीडब्ल्यूडी क्रेन का टूटा बेल्ट, साइन बोर्ड लगवा रहे बुजुर्ग ठेकेदार की मौत
Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:07 PM IST
सार
पीडब्ल्यूडी क्रेन द्वारा बोर्ड लगाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसआई विजय ने घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में शुक्रवार सुबह साइन बोर्ड लगाने के दौरान क्रेन का बेल्ट टूट गया। जिससे बोर्ड नीचे खड़े ठेकेदार पर गिर गया। बोर्ड के गिरने से बुजुर्ग ठेकेदार अचेत हो गए। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मृत ठेकेदार की शिनाख्त त्रिलोक सिंह (73) के रूप में हुई है। वह सपरिवार टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में रहते थे। वह पीडब्ल्यूडी के लिए बोर्ड और होर्डिंग लगाने की ठेकेदारी करते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को नांगलोई बस डिपो मेन रोहतक रोड पर बड़े वाले साइन बोर्ड गिरने से एक शख्स के घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को पास के संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने त्रिलोक सिंह को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान सूचना देने वाले महेंद्र ने पुलिस को बताया कि त्रिलोक सिंह बोर्ड लगाने के ठेकेदार थे। शुक्रवार सुबह वह नांगलोई बस डिपो के पास वह क्रेन से एक भारी बोर्ड लगवा रहे थे। वह मौके पर मौजूद लोगों को वहां से अलग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक क्रेन की बेल्ट टूट गई और भारी बोर्ड त्रिलोक सिंह पर आ गिरा। बोर्ड गिरने से वह अचेत हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक कराला में होर्डिंग्स और बोर्ड तैयार करने की फैक्टरी चलाते थे। वह अपने बेटे मनप्रीत सिंह के साथ पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। जांच के दैारान लापरवाही का मामला सामने आया है। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच में जिसकी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।