फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   women killed in one side love

एकतरफा प्यार में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या

Sat, 27 Jul 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
women killed in one side love
नई दिल्ली। निजामुद्दीन इलाके में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती और आरोपी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुनासिर (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि भोगल इलाके में एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती जख्मी हालत में पड़ी थी। उसके पेट, पीठ और गर्दन पर चाकू के कई निशान थे। आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान सराय काले खां निवासी कीर्ति के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कीर्ति भोगल में घरों में साफ सफाई का काम करती थी। वह अपने भाई के साथ सराय काले खां इलाके में रहती थी। उसका भाई पेशे से ऑटो चालक है। वहीं आरोपी मुनासिर उसके पड़ोस में दो अविवाहित बहनों के साथ रहता है। वह पहले सफदरजंग अस्पताल में स्वीपर का काम करता था। लेकिन फिलहाल बेरोजगार है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मुनासिर कीर्ति से एकतरफा प्यार करता था। वह अक्सर उससे मिलने की कोशिश करता था। लेकिन कीर्ति उसे मना करती थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने शुक्रवार रात उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed