फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Women death in attack

दंपती पर नशे में धुत रिश्तेदार ने किया हमला, महिला की मौत

Fri, 21 Jun 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Women death in attack
दंपती पर नशे में धुत रिश्तेदार ने किया हमला, महिला की मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन इलाके में बुधवार देर रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने दंपती पर डंडे से हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति का एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रह है। उसकी हालत में गुरुवार रात तक सुधार नहीं था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह दंपती के दूर का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। प्रआरोपी ने खुलासा किया है कि दो दिन पूर्व उसे नौकरी से निकाल दिया था। उसे लगता था कि दंपती के शिकायत करने पर ही उसे निकाला गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक टीकमगढ़ जिला ललितपुर (यूपी) निवासी मंगल अपनी पत्नी सीता और आठ माह की बच्ची के साथ जेजे कॅॅालोनी, निजामुद्दीन इलाके में रहता है। दोनों पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के पास काम करते थे। इनके ही गांव का रहने वाला आरोपी रतिराम भी वहीं काम करता था। दो दिन पहले ही उसे नौकरी से निकाला गया था। रतिराम को लगता था कि ठेकेदार से मंगल व उसकी पत्नी सीता ने उसकी शिकायत की, जिसकी वजह से उसकी नौकरी छुट गई। बुधवार रात आरोपी शराब के नशे में था। उसी दौरान उसे मंगल के घर के बाहर लगे तार से करंट लग गया। इससे वह और गुस्सा गया और मंगल के घर में घुसकर उस पर डंडे से हमला कर दिया। सीता ने बीच बचाव किया तो उसके भी मुंह और सिर पर वार किए। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायल सीता और मंगल को अस्पताल पहुंचाया, जहां सीता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मंगल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रतिराम को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं प्रेम प्रसंग या किसी अन्य वजहों से तो दंपती पर हमला नही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed