{"_id":"6003c8f18ebc3e32a4526f22","slug":"women-cheated-l-akhs-rupees-name-of-sending-parcels-from-foreign-police-arrested-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विदेश से पार्सल भेजे जाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विदेश से पार्सल भेजे जाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Sun, 17 Jan 2021 10:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
राजौरी गार्डन इलाके में एक महिला से विदेश से भेजे गए पार्सल देने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला से एक खाते में 1.15 लाख रुपये जमा करवाये और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 25 नवंबर को राजौरी गार्डन थाने में एक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत में उसने बताया कि उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि उसे गिफ्ट के तौर पर एक पार्सल भेजा जा रहा है। लेकिन इसे लेने के लिए उसे 15 सौ यूएस डॉलर जमा करना होगा। यह मैसेज जॉन डेरिओ के नाम से बने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से आया था और उसका मोबाइल नंबर लंदन का था।
उसके कुछ दिन बाद महिला के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोल रहा है। उसने बताया कि उसका एक पार्सल आया है। पार्सल लेने के लिए उसे पहले 1.15 लाख रुपये एक बैंक खाते में जमा करना होगा। उस महिला ने बताये गए बैंक खाते में रुपये जमा कर दिये। उसके बाद फिर से उसी आरोपी का फोन आया और उसने महिला से 5.10 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। शक होने पर महिला ने पहले जमा पैसे वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने उसे धमकी दी और फोन काट दिया। उसके बाद से आरोपी का नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
महिला ने तुरंत घटना की शिकायत राजौरी गार्डन थाने में की। जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने मामले की छानबीन के दौरान आरोपी के नंबर का सीडीआर खंगाली और शुक्रवार को दबिश देकर दो आरोपी तिलक नगर निवासी हरि सिंह खट्टर और रोहिणी निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला हरि सिंह पर दिल्ली के अपराध शाखा में भी मामला दर्ज है। दोनों आरोपी मोबाइल की मरम्मत करने की दुकान चलाता है और फर्जी पते पर सिम कार्ड भी बेचता है।