फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman was murdered for refusing to have a relationship

खौफनाक: संबंध बनाने से इनकार करने पर हुई थी महिला की हत्या, पूछताछ में आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 22 Nov 2021 09:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 09:55 PM IST
सार

ओखला में महिला की कैंची घोंपकर हत्या करने का मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने मृतका से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया था। मना करने पर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
woman was murdered for refusing to have a relationship
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में महिला की कैंची से कई वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी चांद आलम उर्फ फर्ज (26) ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने मृतका से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया था। 
विज्ञापन

मना करने पर चांद ने महिला झरना (37) के बैग से ही कैंची निकालकर उसके गले पर वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को ओखला स्थित इंदिरा कल्याण विहार से दबोच लिया। चांद ने खुलासा किया कि वह महिला को छह हजार रुपये महीना देता था। लेकिन उसके बाद भी उसकी किसी अन्य युवक से दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कैंची, मृतका का टूटा हुआ मोबाइल फोन और खून से सने आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चांद आलम परिवार के साथ इंदिरा कल्याण विहार, ओखला में रहता है। इसके परिवार में पत्नी है। वर्ष 2015 में चांद ने पुल प्रहलादपुर स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करना शुरू किया। यहां उसकी मुलाकात झरना नामक महिला से हुई। 

दोनों एक साथ काम करने लगे। यहां चांद की झरना से नजदीकियां बढ़ी और दोनों अक्सर मिलने लगे। इस दौरान झरना ने चांद से रुपये मांगना शुरू कर दिए। चांद ने भी झरना को हर माह छह हजार रुपये देना शुरू कर दिया। इस दौरान फरवरी 2021 में चांद को पता चला कि झरना की पहले से सूरज नामक एक युवक से दोस्ती है। 

चांद ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। नाराज होकर चांद ने झरना को हर देने वाले छह हजार रुपये देना बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे मारने की योजना बनाने लगा। शनिवार शाम को काम से लौटते वक्त चांद ने झरना को बदरपुर बस स्टैंड के पास बातचीत के लिए रोका।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को तेहखंड के पास खाली गोदाम में ले गया। वहां आरोपी ने झरना पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेकिन उसने साफ मना कर दिया। आरोपी को अच्छी तरह से पता था कि झरना अपने बैग में कपड़ा काटने वाली कैंची रखती थी। 

आरोपी ने उसके बैग से कैंची निकालकर उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद शव को एक प्लास्टिक के कट्टे से ढक दिया। बाद में झरना का मोबाइल लेकर उसे पत्थर से तोड़ दिया। इसके बाद कैंची और खून से सने कपड़ों को अपने घर के पास नाले में फेंक दिया। रविवार सुबह 9.00 बजे किसी ने झरना शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में आरोपी ने उसकी हत्या की बात को कबूल कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed