फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman suicides in suspicious condition, parent alleged murder

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 16 Oct 2020 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
woman suicides in suspicious condition, parent alleged murder
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य ससुराल वालों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होेंन एक सप्ताह तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने शुक्रवार को सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम के साथ जीटीबी अस्पताल में शवगृह के बाहर धरना दिया। परिजनों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आनन फानन में मेडिकल बोर्ड के जरिये शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने दो दिन पहले मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मेधा जैन के रूप में हुई है। वह मानसरोवर गार्डन स्थित केंद्रीय स्कूल में शिक्षिका थी। उसका पति रोहित केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग में कार्यरत है। उसकी शादी वर्ष 2014 में शाहदरा के पंचशील गार्डन निवासी रोहित से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता सरधना निवासी परदेशी जैन ने बताया कि 10 अक्तूबर को मेधा की घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। उनका आरोप है कि जब मेधा के खुदकुशी करने की जानकारी मिली तो उसकी ससुराल गए लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जीटीबी अस्पताल में उन्हें बेटी का शव नहीं दिखाया गया। उन्होंने अधिकारियों पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

विधायक संगीत सोम ने दिल्ली की न्याय व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारी आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष को एक सप्ताह तक बेटी का शव नहीं दिया गया और न ही चेहरा दिखाया गया। परिवार बेटी का शव पाने के लिए लगातार चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed