{"_id":"60fefd2b5c28b36bd631d858","slug":"woman-stabbed-to-death-in-anand-vihar-of-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बीच सड़क पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, ड्यूटी करके घर लौट रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बीच सड़क पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या, ड्यूटी करके घर लौट रही थी
Mon, 26 Jul 2021 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:53 PM IST
सार
शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी वेदपाल के खिलाफ नीलम ने फर्श बाजार थाने में शिकायत दी हुई थी। उसको लेकर दोनों के बीच विवाद था। माना जा रहा है कि इसी वजह से वेदपाल ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में सोमवार रात एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त नीलम (51) के रूप में हुई है। वारदात के समय महिला दिल्ली हार्ट अस्पताल से ड्यूटी करके घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने आनंद विहार इलाके में वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी वेदपाल (42) को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी वेदपाल के खिलाफ नीलम ने फर्श बाजार थाने में शिकायत दी हुई थी। उसको लेकर दोनों के बीच विवाद था। माना जा रहा है कि इसी वजह से वेदपाल ने वारदात को अंजाम दिया।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि सोमवार रात को आनंद विहार कम्यूनिटी सेंटर के पास से चूना मिली कि एक शख्स ने बीच सड़क पर महिला को चाकू से गोद दिया है। महिला के पेट में चाकू के कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व ही स्थानीय लोग महिला को हेड गेवार अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला परिवार के साथ न्यू संजय अमर कालोनी में रहती थी। वह दिल्ली हार्ट अस्पताल में सहायक की नौकरी करती थी।

Trending Videos
वहीं आरोपी वेदपाल रिक्शा चालक हैं। नीलम और वेदपाल के बीच विवाद था। इसकी शिकायत नीलम ने फर्श बाजार थाने में की हुई थी। सोमवार रात 8.00 वह ड्यूटी समाप्त कर घर लोट रही थी।
इस दौरान कम्यूनिटी सेंटर के पास आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नीलम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी वेदपाल और नीलम एक दूसरे को आठ-दस सालों से जानते हैं। आनंद विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामल की छानबीन कर रही है।