फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman soldier died in road accident at maurya enclave, delhi

सड़क हादसे में महिला सिपाही समेत दो की मौत

Sat, 29 May 2021 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
woman soldier died in road accident at maurya enclave, delhi
नई दिल्ली। मौर्या इंक्लेव इलाके में दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह राजपार्क थाने में तैनात थी और रात की ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मनीषा (27) के तौर पर हुई है। वह बुराड़ी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस को आउटर रिंग रोड पर हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल महिला दिल्ली पुलिस की सिपाही है। छानबीन करने से पता चला कि किसी भारी वाहन ने पीछे से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मनीषा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे को अंजाम देेने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौैत का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की जान गई
एक अन्य मामले में वेलकम इलाके में शुक्रवार देर रात बाइक सवार मुस्तफा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लोनी स्थित अपने घर से सदर बाजार की ओर जा रहा था। मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे दुर्घटना हुई। पुलिस पता लगा रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई या फिर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी है। परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी के अलावा दो भाई हैं। मुस्तफा कपड़े सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed