{"_id":"6095fbcc8ebc3e80d1518909","slug":"woman-shot-dead-in-delhi-police-caught-miscreant-after-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 12 साल के बेटे के सामने मां की हत्या, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 12 साल के बेटे के सामने मां की हत्या, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी दबोचा, दूसरा फरार
Sat, 08 May 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 May 2021 08:17 AM IST
सार
। बुधवार को इन दोनों ने सागरपुर गांव में ज्योति नामक महिला की घर में घुसकर 12 साल के बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इनको घेरा तो पुलिस पर हमला कर दिया
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा है। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी नितिन उर्फ विनय उर्फ राहुल के रूप में हुई है। आरोपी बाबा हरिदास नगर थाने घोषित बदमाश है। नितिन की टांग में लगी लगी है। पुलिस ने आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसका दूसरा साथी चेतन पांडेय मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। चेतन पालम थाने का घोषित बदमाश है। बुधवार को इन दोनों ने सागरपुर गांव में ज्योति नामक महिला की घर में घुसकर 12 साल के बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इनको घेरा तो पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को गली नंबर-4, सागरपुर निवासी सबरन कौर उर्फ छब्बो ने पीसीआर कॉल कर अपनी भाभी को घर में घुसकर गोली मारने की सूचना पुलिस को दी थी। सबरन ने बताया कि उसके 12 वर्षीय भतीजे ने कॉल कर बताया कि उसकी मां ज्योति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है।
विज्ञापन
सबरन भागकर नजदीक ही भाभी के घर पहुंची तो आरोपी चेतन और नितिन वहां पिस्टल लिये खड़े थे। दोनों ने सबरन को भी गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बाद में ज्योति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सागरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि आरोपी एवेंजर बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात के बाद आरोपी अपने बाइक को महावीर एंक्लेव, पालम में छोड़ गए हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों आरोपी अपनी बाइक लेने के लिए वहां पहुंचे।
पुलिस की टीम ने पहले से वहां जाल बिछाया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्टल निकाल ली। पुलिस ने भी जवाब में गोली चला दी। नितिन उर्फ विनय की टांग में गोली लगी जबकि उसका साथी चेतन पांडेय मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
फिलहाल ज्योति की हत्या क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। नितिन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्योति का परिवार अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस हत्या को इसी से जोड़कर देख रही है।