{"_id":"606db40d8ebc3edb53730836","slug":"woman-murders-husband-with-lover-now-asking-for-bail-in-the-name-of-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या और अब बेटियों की देखभाल के लिए मानवता के आधार पर मांगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या और अब बेटियों की देखभाल के लिए मानवता के आधार पर मांगी जमानत
Wed, 07 Apr 2021 10:32 PM IST
प्राची प्रियम
विजय सिंघल, नई दिल्ली
विजय सिंघल, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रेमी से मिलकर पति की हत्या और अब तीन नाबालिग पुत्रियों की देखभाल के लिए मानवता के आधार पर जमानत मांगने वाली महिला के तर्क को हाईकोर्ट ने खारिज कर महिला को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी प्रीति जैन पर गंभीर प्रकृति का आरोप है और वह मामले में मुख्य षडयंत्रकारी है। ऐसे में उसके प्रति सहानुभूति नहीं जताई जा सकती।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी पर अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या करवाने का आरोप है। इतना ही नहीं लक्ष्मी नगर के एक होटल में आरोपी के सहआरोपी एवं प्रेमी राहुल जैन के जाने व रजिस्टर में पति-पत्नी के रूप में हस्ताक्षर भी पाए गए हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं दोनों के फोन पर एक दूसरे से लगातार संपर्क में रहने का भी रिकॉर्ड है। ऐसे उसे जमानत प्रदान करने का कोई आधार नहीं है और न ही उसके प्रति सहानुभूति दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
याची प्रीति जैन के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी मुवक्किल की 6,9 व 13 वर्ष की तीन पुत्रियां है। उनकी मुवक्किला की गिरफ्तारी के बाद एक पुत्री यौन प्रताड़ना की शिकार हो चुकी है। वहीं दो अन्य पुत्रियां दिमागी रूप से पीड़ित हैं। तीनों वर्तमान में उनकी ननद व बहनोई के पास रह रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी मुवक्किला प्ले स्कूल चलाती थीं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद ननद-बहनोई ने संपत्ति पर कब्जा करने के अलावा 20 लाख रुपये के जेवरात व नगदी की भी हेराफेरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि ननद-ननदोई उनकी बेटियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मुवक्किला को बेटियों की देखभाल के लिए मानवता के आधार पर जमानत प्रदान की जाए।
सरकारी पक्ष ने जमानत पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आरोपी महिला के राहुल जैन से अवैध संबंध हैं और उसने पति की हत्या के लिए षडयंत्र रचा। इस कड़ी में उसने एक मई 2019 को पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी और स्वयं बच्चों को लेक ननद के घर चली गई।
वहीं प्रेमी राहुल ने अपने दोस्त विजय के साथ कर हत्या कर दी। हत्या के लिए विजय को डेढ़ लाख रुपये दिए गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से घर से लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है।