फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman murdered with scissors

कैंची से वारकर महिला की हत्या

Tue, 11 Jan 2022 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered with scissors
दिल्ली। उतर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला की कैंची से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त तारो बोध उर्फ पप्पी (53) के रूप में हुई है। घर के बराबर के गोदाम में तारा का शव बरामद हुआ। आरोप है कि उनके ही एक कारीगर ने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

तारा अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, आंबेडकर विहार, जौहरीपुर, करावल नगर में रहती थी। परिवार में पति राजपाल, दो बेटे राहुल और सिद्धार्थ के अलावा एक शादीशुदा बेटी है। परिवार का स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम है। घर के बराबर में ही इनका गोदाम और कारखाना है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर इनका पुराना कारीगर कपड़ों का बोरा लेने के लिए आया था। तारा ने उसे बोरा नहीं होने की बात कह वापस भेज दिया। इस बीच कारीगर शाम करीब 5.30 बजे दो अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने दोबारा बोरा मांगा। इसके बाद भी तारा ने बोरा न होने की बात कर मना कर दिया।
विज्ञापन

बातचीत करते हुए तारा उनको गोदाम में ले गई। आरोप है कि आरोपियों ने वहां तारा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। परिजन कुछ देर बाद गोदाम में पहुंचे तो उनको तारा का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिस कारीगर पर परिवार हत्या करने का आरोप लगा रहा है, उससे परिवार का कुछ रुपयों का भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed