फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman kidnapped and robbed arrested

Delhi News: महिला को अगवा कर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and robbed arrested
बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का किया प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमन विहार इलाके में शादी डॉट कॉम के जरिये तलाकशुदा महिला को बुलाकर उसे अगवा कर लूटपाट करने के मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पहले ही उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, दो कारतूस, दो मोबाइल और लूटे गए गहने की बिक्री के संबंध में ज्वेलरी की एक पर्ची बरामद हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि निरीक्षक पूरन पंत, रवि तुषीर, कुलवीर, विक्रम ब्रह्म प्रकाश लूटपाट करने वाले बदमाशों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान अमन विहार में महिला को अगवा कर लूटपाट करने वाले बदमाश निहाल विहार निवासी हसन खान के बारे में जानकारी मिली। 11 अगस्त को हसन के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। बदमाश ने भागने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि हसन ने पत्राचार से दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इग्नू से राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद वह मणिपाल विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा है। जांच में पता चला कि हसन पर कई मामले दर्ज हैं। एक मामले में अदालत उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। 7 अगस्त को अमन विहार इलाके में एक महिला को अगवा कर उसके साथ लूटपाट करने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed