फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman injured after being stabbed at home dies in hospital

घर में घुसकर चाकू मारे जाने से घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being stabbed at home dies in hospital
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में घर में घुसकर चाकू मारे जाने से घायल युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमलावर युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर युवक ने उस पर चाकू से हमला किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान श्याम के रूप में हुई है। श्याम ने शुक्रवार दोपहर युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। युवती को इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवती की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाले श्याम का युवती के साथ प्रेम संबंध था। वह युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार वालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इसके बाद श्याम युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के मना करने पर वह चाकू से हमला कर फरार हो गया। सोमवार को पुलिस को श्याम के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed