फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   woman dupes prosecutor for rs 15 thousand for oxygen cylinder

ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने के नाम पर 15 हजार की ठगी

Sun, 16 May 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
woman dupes prosecutor for rs 15 thousand for oxygen cylinder
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर महिला द्वारा 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश कुमार की शिकायत पर हर्ष विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कड़कड़डूमा कोर्ट में लोक अभियोजक हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राजेश कुमार मंडोली एक्सटेंशन में रहते हैं। रोहिणी सेक्टर-22 में रहने वाली उनकी सास सुमित्रा देवी कोरोना संक्रमित थीं। सांस लेने में तकलीफ के साथ-साथ उनका ऑक्सीजन स्तर 70 फीसदी तक गिर गया था। राजेश ने सास को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन बेड नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद गत एक मई को उन्हें सुमन नाम की महिला का फोन आया। सुमन ने उन्हें एक घंटे के भीतर घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने का दावा किया। सुमन ने इसके एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। सिलिंडर की जरूरत होने पर राजेश तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शुल्क एडवांस में मांगते हुए नरेंद्र कुमार नागवंशी नाम के व्यक्ति का खाता नंबर और बैंक का ब्रांच आईएफएससी कोड भी बता दिया। इसके बाद राजेश ने खाते में आईएमपीएस के जरिये रुपये जमा करा दिए। महिला द्वारा मांगने पर उन्होंने भुगतान का स्क्रीनशॉट भी भेजा व डिलीवरी के लिए व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन भी भेज दी।

सिलिंडर नहीं मिलने पर जब कई बार फोन किया गया तो महिला ने सिलिंडर देने से इनकार किया। इसके बाद राजेश को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने शुक्रवार को हर्ष विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed