{"_id":"61238d808ebc3e887a34c383","slug":"woman-ate-poison-at-puwaya-kotwali-gate-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में बेटे को ले गई पुलिस तो मां ने कोतवाली गेट पर खाया जहर, परिवार के लोगों से चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में बेटे को ले गई पुलिस तो मां ने कोतवाली गेट पर खाया जहर, परिवार के लोगों से चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक महिला ने बेटा का चालान होने से परेशान होकर कोतवाली के गेट पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में परिवार में चबूतरे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज करने के बाद पुलिस एक युवक को कोतवाली ले गई। पुलिस युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर रही थी।
इसकी भनक लगने पर उसकी मां ने कोतवाली गेट पर सल्फास खा लिया। महिला को पुवायां सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
थाना पुवायां के ग्राम बड़ागांव निवासी आत्माराम और उनके भाई विजय के बीच चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा है। 21 अगस्त को भी विवाद हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष से विजय की पत्नी कमला देवी और दूसरे पक्ष से कमला देवी की देवरानी ओमवती की ओर से एनसीआर दर्ज की थी।
पुलिस ने विजय के पुत्र सुदीप और प्रदीप का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया था। सोमवार को आत्माराम के पुत्र शिवकुमार को कोतवाली लाकर शांतिभंग की आशंका के तहत चालान करने की तैयारी चल रही थी। तभी शिवकुमार की मां ओमवती भी कोतवाली पहुंच गई। जब उसे शिवकुमार के चालान किए जाने की जानकारी हुई तो वह सल्फास की डिब्बी खरीद लाई और कोतवाली गेट पर एक गोली खाली।

ओमवती कोतवाली परिसर में लेट गई। पुलिस के पूछने पर उन्होंने सल्फास खाने की जानकारी दी। ओमवती को तुरंत पुवायां सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ओमवती को हायर सेंटर रेफर किया है।