{"_id":"614cd9cc8ebc3efcbf48a112","slug":"woman-arrested-for-supplying-ganja-under-the-guise-of-turmeric-powder-ashram-news-noi606396419","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दी पाउडर की आड़ में गांजा सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दी पाउडर की आड़ में गांजा सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने हल्दी पाउडर की आड़ में पार्सल के जरिये राजधानी में गांजे की खेप भेजने वाली महिला को शिलांग से गिरफ्तार किया है। पुलिस महिला के साथियों को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और इनसे 43 किलो गांजा बरामद किया गया था। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली थी।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पांच मई को वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अवैध गांजे के साथ महावीर एन्क्लेव निवासी तेजवर रावत को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साथी निखिल, इशू, हरविंदर और मयंक को गिरफ्तार कर 43 किलो गांजा बरामद कर लिया। जिसकी कीमत 15.60 लाख रुपये आंकी गई। जांच में पता चला कि खेप मेघालय के शिलांग की रहने वाली महिला रेहलिन नोंगबेट ने सेफ एक्सप्रेस कार्गो के जरिये भिजवाया था। पार्सल में हल्दी का पाउडर होने की बात कही गई थी। निखिल ने महिला को गांजे के पैसे उसके बैंक खाते में डाले थे।
मोबाइल फोन और बैंक खाते में दर्ज विवरण के आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचती रही। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर को उसे शिलांग से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि रेहलिन उमराई में शाइनिंग स्टार के साथ सहमति संबंध में रहती थी। शाइनिंग पर शिलांग में ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है।