फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Where will Zainab go: Victim of oppression of loved ones, request for help from administration

अब कहां जाएगी जैनब : अपनों के जुल्म का है शिकार, प्रशासन से मदद की गुहार

Sun, 05 Sep 2021 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 05:02 AM IST
सार

  • पति अस्पताल में भर्ती कराकर हुआ गायब, पिता की मौत के बाद मां ने भी कर ली थी दूसरी शादी
  • महिला ने महिला आयोग समेत पुलिस में शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई, महिला का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
Where will Zainab go: Victim of oppression of loved ones, request for help from administration
जैनब.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय गर्भवती महिला जैनब को अपने-अपनों का इंतजार है। 21 अगस्त को जैनब का पति बीमारी की हालत में उसे यहां भर्ती कराकर रफूचक्कर हो गया था। भर्ती होने के बाद किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। अब उसकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है तो डॉक्टर जैनब की छुट्टी करने की बात कर रहे हैं। जैनब भी पति, मां समेत बाकी रिश्तेदारों से गुहार लगा चुकी है। 

विज्ञापन


लेकिन कोई उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं है। रो-रोकर जैनब का बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही, ऐसे में वह कहां जाएगी। पीड़िता ने अपने पति व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। इसके अलावा उसने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन


मूलरूप से सराय तरीन, संभल, यूपी की रहने वाली जैनब अपने पति मो. आसिफ के साथ न्यू सीलमपुर में रहती थी। जैनब के मुताबिक बचपन में ही इसके पिता की मौत हो गई। मां ने दिल्ली में दूसरी शादी कर ली। जैनब ने अपने मामा के साथ संभल में ही रहना शुरू कर दिया। वर्ष 2018 में जैनब दिल्ली अपनी मां से मिलने आई तो पड़ोसी आसिफ से उसकी शादी करा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैनब ने आरोप लगाया कि शुरूआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन धीरे-धीरे उसके ससुराल वाले और पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसे बुरी तरह मारा पीटा जाने लगा। यहां तक उसे मां के घर भेज दिया गया। दूसरी शादी करने की बात कर पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया। उधर जैनब का सौतले पिता भी उसे पसंद नहीं करता था, उसने जैनब को घर में न रखने के लिए कहा।

बेघर होने के डर से पीड़िता ने पुलिस व महिला आयोग से शिकायत की। इसके बाद पति आसिफ ने कुछ माह पूर्व जैनब को खजूरी खास के सी-ब्लॉक में किराए का कमरा लेकर दे दिया। लेकिन न तो आरोपी ने कमरे का किराया दिया और न ही खाने-पीने का इंतजाम किया। इस दौरान जैनब बिमार हुई तो मकान मालिक ने उसे कमरे से निकाल दिया। 


बार-बार फोन करने पर आसिफ ने सात माह की गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती तो करा दिया, लेकिन उसकी सुध नहीं ली। अब डॉक्टर उसकी छुट्टी कर रहे हैं, लेकिन जैनब के पास सिर छिपाने की जगह नहीं है। पीड़िता ने पुलिस और महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed