फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When the police went to arrest the accused, a high-voltage drama ensued.

Delhi News: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस तो किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
When the police went to arrest the accused, a high-voltage drama ensued.
आदर्श नगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिसकर्मियों से बदसलूकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नशा बेचने की साजिश रच रहे आरोपी को पकड़ने पुलिस गई तो आरोपी ने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने व परिजनों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी मोहम्मद तारिफ (32) को पकड़ लिया।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी आरोपी पक्ष की महिला के साथ मारपीट कर रह है। उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के आरोपी की जांच की जा रही है और जांच एसीपी जहांगीरपुरी को सौंपी गई है। पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान लाल बाग बीट, थाना आदर्श नगर के बीट स्टाफ को सूचना मिली कि हत्या और जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल रहे आरोपी लाल बाग निवासी मोहम्मद तारिफ इलाके में ड्रग्स बेचने की साजिश रच रहा है। जब बीट स्टाफ ने उससे पूछताछ की तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई की। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रसारित वीडियो उस समय का है, जब पुलिस ने उसे पकड़ा था और उसके रिश्तेदार छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अफसर ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में एक महिला की कथित पिटाई का जो दावा किया जा रहा है, उस मामले की एसीपी जहांगीरपुरी की देखरेख में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed