फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When I refused to get intoxicated, acid was poured on my elder brother

नशा करने से मना किया तो बड़े भाई पर डाला तेजाब

Sun, 04 Apr 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
When I refused to get intoxicated, acid was poured on my elder brother
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में नशा करने से मना करने पर एक युवक ने अपने बड़े भाई पर तेजाब उड़ेल दिया। घटना में आरोपी का बड़ा भाई और उसका चार साल का बेटा झुलस गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मूलत: बिहार के आरा का रहने वाला अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी, चार साल का बेटा करण और छोटे भाई मिथलेश के साथ विष्णु गार्डन इलाके में रहता है। वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसका भाई नशे का आदी है। कई बार वह उसे नशा नहीं करने के लिए कह चुका है। लेकिन हर बार वह उससे झगड़ा करने लगता था। शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा करने के बाद मिथलेश घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

उसके कुछ देर बाद अखिलेश अपनी पत्नी और बच्चे को गांव छोड़ने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मिथलेश हाथ में एक प्लास्टिक का बोतल लेकर आया। अखिलेश के पास आने के बाद वह बोतल उसके शरीर पर उड़ेल दिया। इससे उसके शरीर में जलन होने लगा। उस समय उसने चार साल के बेटे करण को गोद में ले रखा था। ज्वलनशील पदार्थ बच्चे के शरीर पर गिरा और बेटा जोर जोर से रोने लगा। घटना को अंजाम देकर मिथलेश वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश अपने बच्चे को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचा। जहां से डॉक्टरों ने उसके बेटे को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। पिता-पुत्र वहां से डीडीयू अस्पताल पहुंचे। जहां पता चला कि उन पर तेजाब डाला गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed