Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Welcomed devotees to the festival of lights

Delhi News: प्रकाश उत्सव में श्रद्धालुओं का स्वागत किया

Tue, 04 Nov 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Welcomed devotees to the festival of lights
नई दिल्ली। चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने मंगलवार को गुरु नानक देव की जयंती पर निकाले गए नगर कीर्तन में हिस्सा लेकर श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने सुबह गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से प्रारंभ हुई नगर कीर्तन का स्वागत किया। पांच प्यारों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की और उन्हें गुरु परंपरा का संदेश दिया। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव के उपदेशों पर चलने और समाज में प्रेम, समानता व सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल, पार्षद विकेश सेठी और पूर्व महापौर जय प्रकाश ने भी मॉडल टाउन और सदर बाजार इलाकों में श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए गुरु नानक देव के संदेशों के प्रसार का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed