फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Webinar organized to explain DU UG admission CUET will be based on 12th NCERT syllabus

डीयू: यूजी एडमिशन को समझाने के लिए वेबिनार आयोजित, 12वीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर ही होगा सीयूईटी

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
सार

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पंकज अरोड़ा ने बताया कि सीयूईटी का पाठ्यक्रम नया नहीं है। यह 12वीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है। इसलिए सीयूईटी को लेकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं।

विज्ञापन
Webinar organized to explain DU UG admission CUET will be based on 12th NCERT syllabus
DU Admissions 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नात्तक स्तर के दाखिले के लिए होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से जुड़ी जानकारी देने के लिए जाकिर हुसैन कॉलेज ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पंकज अरोड़ा, डीन दाखिला समिति प्रो. हनीत गांधी व ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा उपस्थित थे।

विज्ञापन


वेबिनार में छात्रों की सीयूईटी से जुड़ी हर उलझन को दूर करने का प्रयास किया गया। इस वेबिनार में दाखिला समिति डीन प्रो. हनीत गांधी ने दाखिले से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को समझाया। वेबिनार के अंत में छात्रों के सवाल भी लिए गए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पंकज अरोड़ा ने बताया कि सीयूईटी का पाठ्यक्रम नया नहीं है। यह 12वीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है। इसलिए सीयूईटी को लेकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं। सीयूईटी के लिए बारहवीं का पूरा पाठ्यक्रम पढ़ना जरूरी है। केवल सीबीएसई के टर्म-2 के पाठ्यक्रम को पढ़ कर पेपर न दें। इसके लिए टर्म-1 के पाठ्यक्रम को भी जरूर पढ़ें। 
विज्ञापन


डॉ. अरोड़ा ने छात्रों व अभिभावकों को बताया कि डीयू में स्ट्रीम बदलाव करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जैसे 2021 में स्ट्रीम का विकल्प था वैसा ही इस बार भी है। फॉर्म भरने में कोई गलती न हो इसके लिए डीयू के ट्यूटोरियल्स को देखा जा सकता है, वह डीयू की दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, नॉन कॉलिजियेट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) व विदेशी छात्रों के लिए सीयूईटी देना अनिवार्य नहीं है। इनके दाखिले बीते सालों की तरह ही होंगे। वहीं यदि किसी छात्र को सीयूईटी का पाठ्यक्रम चाहिए तो वह सीयूईटी की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। वहां विषयवार पाठ्यक्रम उपलब्ध है। एक छात्रा ने सवाल किया कि सीयूईटी के बाद साक्षात्कार भी देना होगा तो इस पर बताया गया कि संगीत, फिजिकल एजुकेशन, ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए पर्रोफोमेंस आधारित ट्रॉयल होंगे। अन्य किसी कोर्स के लिए साक्षात्कार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed