फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   weather update delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर का मौसम : घने बादलों से रहेगी राहत, कुछ दिन 40 से कम तापमान

Sun, 23 May 2021 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 04:01 AM IST
सार

  • दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हल्की बौछार के भी आसार

विज्ञापन
weather update delhi ncr
delhi weather - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी में आज भी तेज हवा चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से नौ कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार देर रात हुई बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। इसी कारण सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। दिन में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन उनके तेवर कड़क नहीं थे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तेज हवा चलने के साथ दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी। कुछ जगह बिजली कड़कने के साथ हल्की बौछार दर्ज की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गत मंगलवार से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीते बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने बादल छंटने का अनुमान जताया था, लेकिन इसके उलट सुबह तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार देर रात भी बारिश हुई। इससे पहले, बृहस्पतिवार को 119.3 मिलीमीटर बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में सबसे ज्यादा वर्षा
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में 18.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 41 फीसदी दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश एनसीआर के गुरुग्राम में 44 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, पालम में 21.8, लोदी रोड में 22.6, आया नगर में 34.6, नजफगढ़ में 15.5 और मयूर विहार में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

दिल्ली-एनसीआर की हवा संतोषजनक
मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को भी संतोषजनक दर्ज की गई। एनसीआर में केवल फरीदाबाद की हवा 104 एक्यूआई के साथ औसत श्रेणी में रही। अगले 24 घंटे में हवा की स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) उच्चतम 94 आंकड़े के साथ संतोषजनक रहा। नोएडा में एक्यूआई 60, ग्रेटर नोएडा में 72, गाजियाबाद में 85 और गुरुग्राम में 66 दर्ज हुआ। सफर के मुताबिक, हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम बनी हुई है। हवा की सुधरी रफ्तार और वेंटिलेशन इंडेक्स के साथ देने की वजह से अगले दो दिन हवा की गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है। यह स्थिति तीन दिन तक जारी रहेगी। 


कई दिन से दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत से लेकर संतोषजनक श्रेणी में है। इस समय लोग इस वर्ष की सबसे साफ हवा में सांस ले रहे हैं। इससे पहले, पिछले वर्ष सितंबर में लोगों को साफ हवा नसीब हुई थी। इसका कारण दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन, पंजाब में पराली जलने में कमी और लगातार बारिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed