{"_id":"610dce338ebc3ec1c02dc4f4","slug":"weather-pattern-now-rain-is-not-expected-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज : दिल्ली से रूठ गया मॉनसून, तापमान बढ़ने के साथ बारिश की उम्मीद कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज : दिल्ली से रूठ गया मॉनसून, तापमान बढ़ने के साथ बारिश की उम्मीद कम
Sat, 07 Aug 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Aug 2021 05:35 AM IST
सार
- सप्ताह भर बना रहेगा गर्मी का अहसास
- तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत दिनों लगातार हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर से मानसून एक बार फिर रूठ गया है। यही वजह है कि मौसम विभाग के बार-बार लगाए जा रहे अनुमान के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ेगा और गर्मी लोगों को सताएगी। सप्ताह भर के लिए विभाग ने बारिश की कम संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 55 से 88 फीसदी रहा। पालम में अधिकतम तापमान 35.6, लोदी रोड में 36.4, रिज में 35, आया नगर में 35.4, गुरुग्राम में 34.9, जफरपुर में 35.8, मुंगेशपुर में 35.9, नरेला में 35.4 व नोएडा में 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
औसत श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा में शुक्रवार को बदलाव हुआ है। हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी से औसत श्रेणी में पहुंची है। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंणत्र बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 68, गाजियाबाद का 95, ग्रेटर नोएडा का 122, गुरुग्राम का 93 और नोएडा का 102 एक्यूआई रहा।
सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी हवा में अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 89 व पीएम 2.5 का स्तर 42 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।