{"_id":"62547021a7664d17df02a880","slug":"weather-news-five-year-summer-record-broken-temperature-reached-42-6-mercury-crossed-42-in-most-areas-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: पांच साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 42.6, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पारा 42 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: पांच साल का टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 42.6, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पारा 42 के पार
Mon, 11 Apr 2022 11:44 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:44 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद के बोपानी इलाके में तापमान 45.3 व गुडग़ांव 44.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहे। सोमवार को दिन भर सूरज के तेवर कड़े रहे और लू चलती रही।
विज्ञापन
weather news, गर्मी का मौसम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर भारत में गर्मी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान ने 42.6 डिग्री पहुंच कर गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पारा 42 पार ही रहा। जबकि सबसे अधिक तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद के बोपानी इलाके में तापमान 45.3 व गुडग़ांव 44.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहे। सोमवार को दिन भर सूरज के तेवर कड़े रहे और लू चलती रही। इस तरह से गर्मी का सितम पूरा सप्ताह जारी रहा है। विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पालम में 42.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, रिज में 43.8, आयानगर व मुंगेशपुर में 43.4, नजफगढ़ में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर गंभीर स्थिति में लू चलती रही। अप्रैल में गर्मी का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1941 में 29 अप्रैल का है, जब अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने मंगलवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग ने 16 अप्रैल तक गर्मी से कुछ राहत के संकेत दिए हैं। 13 से 16 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं लू से कुछ दिन के लिए निजात मिलेगी। 13 अप्रैल को विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में आंधी तूफान आने की संभावना जताई है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।
एक सप्ताह में ऐसे बढ़ा तापमान
06 अप्रैल -40.0 डिग्री सेल्सियस
07 अप्रैल -40.0 डिग्री सेल्सियस
08 अप्रैल -41.6 डिग्री सेल्सियस
09 अप्रैल -42.4 डिग्री सेल्सियस
10 अप्रैल -41.8 डिग्री सेल्सियस
11 अप्रैल -42.6 डिग्री सेल्सियस
अप्रैल का माह का बीते छह सालों का अधिकतम तापमान
2021 -42.2 डिग्री
2020 -40.1 डिग्री
2019 -42.1 डिग्री
2018 -42.0 डिग्री
2017 -43.2 डिग्री
पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 42.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 22.5 डिग्री सेल्सियस
12 अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6:45 मिनट
13 अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 5:58 मिनट