{"_id":"6473ecf53d4c1f9e64047aa3","slug":"weather-forecast-rain-expected-today-and-tomorrow-from-mountains-to-plains-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार, हिमाचल में ओलावृष्टि का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज और कल बारिश के आसार, हिमाचल में ओलावृष्टि का अलर्ट
Mon, 29 May 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 05:38 AM IST
सार
Delhi NCR Rain Forecast: खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर गर्जना, तड़ित, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 22.8, सुंदरनगर में 31.0, भुंतर में 30.4, कल्पा में 20.7, धर्मशाला में 28.0, ऊना में 33.4, कांगड़ा में 31.6, बिलासपुर में 36.5 और मंडी में 32.8 ड्रिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम खुला रहने के बावजूद दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन