फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Water park employees will be questioned soon

Delhi News: वाटर पार्क के कर्मचारियों से जल्द होगी पूछताछ

Mon, 16 Jun 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Water park employees will be questioned soon
अलीपुर स्थित जस्ट चिल वाटर पार्क में बच्चे की मौत का मामला :
विज्ञापन

पुलिस ने दस फुटेज कब्जे में लिए, पुलिस को बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर स्थित जस्ट चिल वाटर पार्क में बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने एक बार फिर घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से सीसीटीवी के 10 फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में पार्क के कर्मचारियों से जल्द पूछताछ करेगी। हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि बच्चे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अहम है और उसके आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया, अलीपुर की थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की टीम घटना की एक-एक बारीकियों की जांच पड़ताल कर रही है। इसके लिए पार्क में खासकर घटनास्थल के आस पास लगे तमाम सीसीटीवी के दस फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच में पार्क में कार्यरत कर्मचारियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। खासकर उन कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, जो घटना के दौरान आस पास मौजूद थे। साथ ही पार्क प्रबंधन से पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि यहां आने वालों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेहरु विहार निवासी यामीन अपने परिवार के साथ अलीपुर स्थित वाटर पार्क में घूमने के लिए गए थे। जहां साथ गए उनके भाई सलमान का सात साल का बेटा असद पानी में अचेत मिला। पार्क प्रबंधन के साथ वह अपने भतीजे को लेकर सोनीपत के कुंडली स्थित नर्सिंग होम ले गए। वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे के शव को बिना पुलिस को सूचित किए परिजनों ने दफना दिया। अगले दिन शाम परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने देर रात बच्चे के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed