फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Waste to Wonder Park reopened in delhi

फिर से खुल गया वेस्ट टू वंडर पार्क, साथ में निगम ने की नागरिकों से अपील

Sat, 31 Jul 2021 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 07:04 AM IST
सार

निगम की नागरिकों से अपील कि परिवार के साथ कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अनोखे पार्क को देखने जाएं

विज्ञापन
Waste to Wonder Park reopened in delhi
वेस्ट टू वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी निगम के सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल महीने में इसे बंद कर दिया गया था और अब अनलॉक प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों के अनुसार इस पार्क को 28 जुलाई से खोल दिया गया है। 

विज्ञापन


पार्क में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। मास्क पहनना व कोविड से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने शुक्रवार को बताया कि पहले दो दिन में करीब 250 लोग पार्क में पहुंचे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यहां दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


बच्चे और बूढ़ों के लिए नि:शुल्क प्रवेश
पार्क सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला है। इसमें वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रू और बच्चों के लिए 25 रू है। वरिष्ठ नागरिकों व 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। महापौर मुकेश सूर्यान ने नागरिकों से अपील की कि सभी कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने परिवार सहित इस अनोखे पार्क को देखने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वेस्ट टू वंडर पार्क को अर्थ डे नेटवर्क म्युनिसिपल लीडरशिप अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह पार्क वेस्ट टू वेल्थ अवधारणा का अद्भुत उदाहरण है। यह भारत का ऐसा पहला पार्क है जहां वेस्ट और स्क्रैप से विश्व के सात अजूबों की हूबहू प्रतिकृतियों को बनाकर सुंदर रूप से प्रदर्शित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed