फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   War Against Pollution Follow rules or pay challan 286 agencies run with a stick in 12 days fine of 90 lakhs

Delhi Pollution: नियम मानो या भुगतो चालान, 12 दिनों में 286 निर्माण एजेसियों पर चला डंडा, 90 लाख का जुर्माना

Tue, 19 Oct 2021 06:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 06:30 PM IST
सार

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली के लोगों की सांसों पर वायु प्रदूषण का जो संकट आने की संभावना है, उससे उन्हें बचाने के लिए एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है। एजेंसियां निर्माण कार्यों से जुड़ी सभी एजेसियों को निर्देश दिया गया है कि नियम से काम करें।

विज्ञापन
War Against Pollution Follow rules or pay challan 286 agencies run with a stick in 12 days fine of 90 lakhs
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए दिल्ली सरकार ने निर्माण एजेसियों को चेतावनी दी है कि वह मानदड़ों का पालन करते हुए विकास कार्य करें। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) की टीमों ने अभी तक 1105 निर्माण स्थलों का दौरा किया है। 286 स्थलों पर अनियमितता मिलने पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गोपाल राय के मुताबिक, डीपीसीसी से हर दिन कार्रवाई रिपोर्ट तलब की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सख्ती की जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार ने धूल के खिलाफ सात अक्तूबर से अभियान चला रही है। इसमें निर्माण स्थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एजेसियों को इंतजाम करना है कि निर्माण स्थलों पर धूल न उड़ने पाए। नियमों को पालन सुनिश्चित करवाने के लिए दिल्ली सरकार की टीमें निर्माण स्थलों का दौरा कर रही हैं। अभी तक 1,105 निर्माण स्थलों की निगरानी की गई। इसमें से मानदंडों को तोड़ने पर 286 निर्माण स्थलों पर करीब 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


रोजाना रिपोर्ट तलब
गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली के लोगों की सांसों पर वायु प्रदूषण का जो संकट आने की संभावना है, उससे उन्हें बचाने के लिए एंटी डस्ट अभियान चलाया जा रहा है। एजेंसियां निर्माण कार्यों से जुड़ी सभी एजेसियों को निर्देश दिया गया है कि नियम से काम करें। इसके लिए सघन निगरानी चल रही है। सभी टीमों से हर दिन की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed