फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   voter will question the corruption of mcd councillors in coming election

भाजपा पार्षदों ने जमकर किया भ्रष्टाचार, 2022 चुनाव में जनता लेगी हिसाब : दुर्गेश पाठक

Tue, 20 Oct 2020 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
voter will question the corruption of mcd councillors in coming election
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : facebook.com/ipathak25
आम आदमी पार्टी नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के पूर्व पार्षदों ने जितना भ्रष्टाचार पिछले 10 वर्षों में किया था। उससे अधिक भाजपा के वर्तमान पार्षदों ने 4 साल में ही कर दिया। दिल्ली की जनता 2022 के एमसीडी चुनाव में इसका हिसाब भाजपा से लेगी।
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम में 14 सालों से है। भाजपा ने एमसीडी में भ्रष्टाचार के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। भाजपा के पार्षद मालामाल और एमसीडी पूरी तरह से कंगाल होती रही है। इस बात को खुद भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने माना है।
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि तिवारी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में अपने भ्रष्ट पार्षदों के टिकट काट कर नए चेहरों को मौका दिया था। लेकिन नए चेहरे भी भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा के पूर्व पार्षदों से आगे निकल गए। आदेश गुप्ता ने भी एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि उनके पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अब दिल्ली की जनता एमसीडी के आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा से इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed