{"_id":"6afc46f4903f4f4cae08c9df","slug":"virendra-kumar-receives-dronacharya-award-for-his-contribution-to-the-field-of-wrestling-ashram-news-c-340-1-del1011-163638-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कुश्ती के क्षेत्र में योगदान के लिए वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कुश्ती के क्षेत्र में योगदान के लिए वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य सम्मान
विज्ञापन
नई दिल्ली। कुश्ती के क्षेत्र में वर्षों से योगदान दे रहे और खिलाड़ियों का भविष्य संवारने वाले प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार बजाड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर अलीपुर में उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर उनका अभिनंदन किया।
वीरेंद्र कुमार ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से कुश्ती की प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। उनका योगदान केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का भी काम किया है। उनके इसी समर्पण और खेल जगत में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक राजकरण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बजाड़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। संवाद