फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Villagers warn of agitation against opening of liquor shop

शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Sat, 04 Dec 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers warn of agitation against opening of liquor shop
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में भाजपा व कांग्रेेस के बाद अब ग्रामीण भी मैदान में उतरने लगे है। गांवों में शराब की दुकान खोलने के खिलाफ शुक्रवार को मंगोलपुर कलां गांव में पंचायत हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि किसी भी गांव में शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। दुकानों के सामने ग्रामीण धरना देंगे।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि उनके विरोध के बावजूद मंगोलपुर कला गांव में शराब की दुकान खोल दी गई। शराब की दुकान का विरोध करने के दौरान पुलिस व कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पंचायत में इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और शराब की दुकान जल्द बंद करने, दोषी पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि गांव के रिहायशी इलाकों में शराब की दुकान किसी भी स्थिति में नहीं खुलने दी जाएगी। पंचायत की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में महापंचायत आयोजित की जाएगी और उसमें आंदोलन आरंभ करने की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विजेंद्र पहलवान ने कहा कि मंगोलपुर खुर्द गांव में पंचायत के विरोध के बाद शराब की दुकान बंद कर दी गई है। पंचायत का संचालन राजपाल शौकीन ने किया। चौ. हरनाथ, लीलावती एडवोकेट, पूर्व निगम पार्षद सुरेंद्र, चौ. हजारीलाल, चौ. सतवीर सिंह, चौ. रामपत, चौ. प्रकाश सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप आदि ने भी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed