Delhi: बदरपुर में महिला को डंडों से पीटने का वीडियो वायरल, पत्थर मारे, डंडे बरसाए; फिर लात भी मारी
Delhi Badarpur Clash: बदरपुर थाना इलाके के गौतमपुरी में दो बार बवाल हुआ। एक रात के वक्त और दूसरा दिन में पथराव हुआ। वीडियो में देख सकते हैं कि पहले महिला के घर की तरफ कुछ लोग पथराव करते हैं और फिर डंडे से पीटते हैं।
विस्तार
Delhi Badarpur Clash: दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक महिला पर हमला कर दिया। यह घटना 31 जुलाई की है। इसी दिन नूंह में भी हिंसा हुई थी। अब हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। जिसमें महिला पर हमला करते हुए लोगों की भीड़ को देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि पहले महिला के घर की तरफ कुछ लोग पथराव करते हैं, उसके बाद दो चार लोग हाथों में डंडे लेकर आते हैं और उनमें से एक शख्स महिला की डंडे के पिटाई कर देते है। इतना ही नहीं महिला को लात भी मारी गई। नकाबपोश लोग आते हैं और महिला पर हमला कर देते हैं।
गौतमपुरी में दो बार हुआ बवाल
बदरपुर थाना इलाके के गौतमपुरी में दो बार बवाल हुआ। रविवार रात को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की ओर से अवांछित टिप्पणी करने पर बवाल हो गया। इसके बाद दोनों की पक्षों में सोमवार सुबह भी झगड़ा हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। कांच की बोतलें फेंकी गईं। इस बवाल में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए थे।
झगड़े के बाद अगले दिन फिर हुई मारपीट और पथराव
बदरपुर थाना पुलिस सोमवार शाम तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुई थी। फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा वायरल वीडियो की मदद से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
दो गुटों में हुई झड़प के बाद महिला से मारपीट
गौतमपुरी, बदरपुर निवासी रंजीत की भतीजी (14) रविवार शाम को लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश कर रही थे। उसी समय वहां से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गुजर रहे थे। इन युवकों ने अवांछित टिप्पणी कर दी। इस बात पर रात 10.45 बजे झगड़ा, मारपीट और बवाल हो गया। इसमें रंजीत के भतीजे राहुल और रितिक को चोटें आईं हैं। दोनों को इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रंजीत सोमवार को दुकान पर बैठकर परिवार के अन्य सदस्यों से बात कर रहे थे। तभी वहां से मोटरसाइकिल से दो युवक गुजर रहे थे।
इन युवकों की मोटरसाइकिल रंजीत के बेटे के हाथ से टकरा गई। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। मोटरसाइकिल सवारों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में शिकायतकर्ता की बहन शामकली और एक महिला अन्य महिला उर्मिला को चोटें आईं थी।