फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Verification reports filed for the sureties of Meeran Haider and Shifa ur Rehman in Delhi

Delhi: मीरान हैदर-शिफा उर रहमान के जमानतदारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट फाइल, दो अन्य की रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 07 Jan 2026 03:26 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 03:26 PM IST
सार

दिल्ली दंगा 2020 मामले में पुलिस ने मीरान हैदर और शिफा उर रहमान द्वारा दायर जमानतदारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट फाइल कर दी है। मोहम्मद सलीम खान और गुलफिशा फातिमा की वेरिफिकेशन रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Verification reports filed for the sureties of Meeran Haider and Shifa ur Rehman in Delhi
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली दंगा 2020 मामले में पुलिस ने मीरान हैदर और शिफा उर रहमान द्वारा दायर जमानतदारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट फाइल कर दी है। मोहम्मद सलीम खान और गुलफिशा फातिमा की वेरिफिकेशन रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

विज्ञापन


दरअसल इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश रचने के कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने इन दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि अदालत ने इस मामले में अपील दायर करने वाले पांच अन्य आरोपियों- गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को कुछ नियम-शर्तों के साथ जमानत दे दी थी। उमर खालिद और शरजील के मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया वह जमानत के लिए हर शख्स के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद उमर खालिद का पहला बयान सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, उमर खालिद ने अपनी साथी बानोज्योत्सना लाहिरी को बताया कि वह दूसरों को मिली जमानत से खुश हैं और राहत महसूस कर रहे, भले ही उन्हें खुद जमानत नहीं मिली है।


बनोज्योत्सना ने एक एक्स पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उमर खालिद ने उनसे कहा, 'मुझे बाकी लोगों के लिए बहुत खुशी है, जिन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद जब बनोज्योत्सना ने कहा कि, मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगी तो उमर ने कहा, 'बहुत बढ़िया, आ जाना। अब यही जिंदगी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed