फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vehicle theft gang was operating in India sitting in Dubai

दुबई में बैठकर भारत में चला रहा था वाहन चोरी करने वाला गिरोह

Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang was operating in India sitting in Dubai
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसका सरगना दुबई में बैठा हुआ है। शारिक हुसैन उर्फ सत्ता नाम का सरगना दुबई से भारत में वाहन चोरी गिरोह चला रहा है। स्पेशल स्टाफ ने इस गिरोह के एक कैरियर समेत चार रिसीवरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरोह के वाहन चोर आमिर, सफर व सिकंदर दिल्ली-एनसआर से लग्जरी कारें चुराकर इन कैरियर व रिसीवरों को देते थे। ये चोरी की कारें मणिपुर व इंदौर में बेचते थे। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 21 लग्जरी कारें बरामद की हैं। सभी कारों को मणिपुर व इंदौर से दिल्ली ले आया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि सफदरजंग एंक्लेव निवासी मोहम्मद इखलाक ने अपनी फॉरच्यूनर कार चोरी होने की शिकायत तीन अक्तूबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज कराई थी। जांच के लिए ऑपरेशन सेल एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राकेश शर्मा, एसआई मुकेश शर्मा व अनुज कुमार की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने जांच के बाद गांव पंजू सराय, थाना नौघवान सदर जिला अमरोहा यूपी निवासी आबिद (30) को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह शारिक गिरोह के लिए काम करता है। आमिर, सफर व सिकंदर उसे लग्जरी कार चुराकर देते हैं और वह उन्हें मणिपुर में जॉनसन व विद्या सुंदर के पास पहुंचाता है। गिरोह में मेरठ का मोहम्मद आसिफ उर्फ पाटू शामिल है। आसिफ चोरी की कारों को इंदौर में बेचता है।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा की टीम ने बरिया पाड़ा चौकी के पास थाना कोतवाली मेरठ निवासी मोहम्मद आसिफ (33) को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह चोरी की कार इंदौर में डीलर सलमान (40) को बेचता है। दूसरी तरफ पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से चोरी की कारों के रिसीवर सगोलसेम जॉनसन सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 14 लग्जरी कारें बरामद कीं। आरोपी ने बताया कि वह परिवहन प्राधिकरण में दलालों की मिलीभगत से चोरी के वाहनों को मणिपुर के नए पंजीकरण नंबर पर पंजीकृत करवाता था और इन वाहनों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक मार्केट, कार बाजार और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से विभिन्न खरीदारों को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed