{"_id":"60bea08b10bf3f240c126dbf","slug":"vanya-sharma-made-india-book-of-records-in-yoga-in-just-age-of-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: महज 3 वर्ष, 4 माह और 29 दिन में बनाया योग में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: महज 3 वर्ष, 4 माह और 29 दिन में बनाया योग में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स
Tue, 08 Jun 2021 04:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jun 2021 04:11 AM IST
सार
दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी वान्या शर्मा ने योग में सबसे ज्यादा आसन कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। योग गुरु हेमंत शर्मा व उनके पिता बताते हैं कि वान्या आसनों का अभ्यास 2 साल की उम्र से ही कर रही हैं।
विज्ञापन
वान्या शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल की उम्र में योग करना शुरू करने वाली वान्या शर्मा ने महज 3 वर्ष, 4 माह और 29 दिन में योग में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स बनाया। इस दौरान उन्होंने कोरोना में स्वस्थ रहने का संदेश दिया। वह सबसे कम उम्र की योगा आर्टिस्ट ग्रुप की मेंबर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी वान्या शर्मा ने योग में सबसे ज्यादा आसन कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। योग गुरु हेमंत शर्मा व उनके पिता बताते हैं कि वान्या आसनों का अभ्यास 2 साल की उम्र से ही कर रही हैं। वह भुजंगासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, पर्वतासन, वीरभद्रआसन, उत्कटासन आदि समेत कई आसन आसानी से कर लेती हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड के साथ-साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग को करो हां, कोरोना को करो ना। वह बड़ी होकर भारत का योग में प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं और भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन