फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vaccination trial on two to six years old children to start in Delhi after first stage successfully completes

कोरोना टीकाकरण: दिल्ली में अब दो से छह साल के बच्चों पर होगा वैक्सीन परीक्षण, पहला चरण पूरा

Wed, 30 Jun 2021 09:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

दिल्ली में बच्चों के वैक्सीनेशन की स्क्रीनिंग मंगलवार से शुरू हुई थी। अब इसी सप्ताह उन्हें कोवैक्सिन की खुराक दी जाएगी। अभी तक 6 से 17 वर्ष तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया है जिसके बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
Vaccination trial on two to six years old children to start in Delhi after first stage successfully completes
कोवैक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बच्चों पर वैक्सीन परीक्षण का अगला चरण शुरू हो चुका है। एम्स में अब दो से छह साल तक की आयु के बच्चों को वैक्सीन देने के लिए स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। इसी सप्ताह में इन बच्चों को वैक्सीन की खुराक भी देना शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले छह से 17 वर्ष तक की आयु वालों को वैक्सीन देने का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक बच्चों में कोवैक्सिन का कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इन बच्चों को वही कोवैक्सिन दी जा रही है, जो वर्तमान में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत व्यस्कों को मिल रही है।
विज्ञापन


दिल्ली एम्स से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार से दूसरे चरण के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू हुई, जो बुधवार को भी जारी रही। गुरुवार और शुक्रवार को इनमें से कुछ बच्चों को वैक्सीन लगेगी। स्क्रीनिंग के दौरान पहले बच्चे के संक्रमित होने या न होने की जांच की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रक्त नमूना लेकर एंटीबॉडी का स्तर जांचने की प्रक्रिया होती है, ताकि यह पता रहे कि बच्चा पहले कभी संक्रमित हुआ था या नहीं। अभी तक परीक्षण के परिणाम संतोषजनक बताए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम निष्कर्ष सामने आने में करीब दो माह का वक्त लग सकता है। 

525 बच्चों पर चल रहा कोवैक्सिन का परीक्षण 
दिल्ली एम्स सहित देश के छह अलग-अलग अस्पतालों में दो से 17 वर्ष की आयु के 525 बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण चल रहा है। अभी तक बच्चों में कोरोना का वैक्सीन सुरक्षित है अथवा नहीं, इसके वैज्ञानिक प्रमाण बेहद कम हैं। इसलिए सरकार देश में बच्चों के टीकाकरण में कोरोना वैक्सीन शामिल करने से पहले यह अध्ययन करा रही है। 

इसके तहत एम्स में 9 जून को पहले 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों को पहली खुराक दी गई थी। इसके बाद छह से 12 साल की उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है और इन्हें अगले दो दिन में खुराक मिल जाएगी। व्यस्कों की भांति बच्चों को भी 28 दिन के अंतराल में दो खुराक दी जाएंगी। 


अलग-अलग समूह में बांटे गए इन बच्चों को वैक्सीन की दोनों खुराक देने के 15-15 दिन बाद तक फॉलोअप लिया जाएगा और उसके आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा। अगले माह के अंत तक परीक्षण में शामिल बच्चों को दूसरी खुराक भी लगेगी। ऐसे में सितंबर के शुरुआत में अंतरिम रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed