{"_id":"60e969288ebc3ebf587e8002","slug":"uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-on-arvind-kejriwal-tweet-he-may-have-an-agenda-for-election-but-our-agenda-is-to-give-the-best-work-to-people-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: केजरीवाल के ट्वीट पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- चुनाव हो सकता है उनका एजेंडा, हमारा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: केजरीवाल के ट्वीट पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- चुनाव हो सकता है उनका एजेंडा, हमारा विकास
Sat, 10 Jul 2021 03:02 PM IST
शाहरुख खान
एएनाई, नई दिल्ली
एएनाई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:02 PM IST
सार
उत्तराखंड में चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से पूछा कि बिजली का उत्पादन करने वाले पर्वतीय राज्य के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों की तरफ मुफ्त में बिजली क्यों नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका चुनाव का एजेंडा हो सकता है लेकिन हमारा एजेंडा राज्य की जनता को बेहतरीन काम देना है। हम चुनाव के लिए काम नहीं कर रहे हैं। विकास ही हमारे सामने चुनौती।
आपको बता दें कि इससे पहले, उत्तराखंड में चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से पूछा कि बिजली का उत्पादन करने वाले पर्वतीय राज्य के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों की तरफ मुफ्त में बिजली क्यों नहीं मिल सकती।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक रविवार को देहरादून की यात्रा करेंगे। पार्टी ने राज्य में अगले साल निर्धारित विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट किया, उत्तराखंड बिजली का उत्पादन करता है और इसे अन्य राज्यों को बेचता भी है। फिर, उत्तराखंड के लोगों के लिए बिजली इतनी महंगी क्यों है?
दिल्ली अपने बूते बिजली नहीं पैदा करती है और दूसरे राज्यों से खरीदती है, बावजूद इसके दिल्ली में बिजली मुफ्त है। उत्तराखंड के लोगों को मुफ्त में बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में आपसे मिलता हूं।

He may have an agenda for election but our agenda is to give the best work to the people of the state. We're not working for the sake of elections. Development is the only challenge in front of us: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami on Delhi CM Arvind Kejriwal's tweet pic.twitter.com/iJ5zJoOSO0
— ANI (@ANI) July 10, 2021