फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision: Animal breeders of the state will supply sheep goat poultry and fish to ITBP

Uttarakhand: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट, मछली की आपूर्ति करेंगे प्रदेश के पशुपालक, प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 24 Oct 2024 02:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

भारत तिब्बत सेना पुलिस की बटालियन को मांस-मछली की आपूर्ति के लिए नई योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision: Animal breeders of the state will supply sheep goat poultry and fish to ITBP
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पशुपालक आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट, मछली की आपूर्ति करेंगे। धामी कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी। बताया गया है कि इससे सहकारी समितियों के माध्यम से सालाना 200 करोड़ रुपये का व्यापार होगा।

विज्ञापन

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि भारत तिब्बत सेना पुलिस की बटालियन को मांस-मछली की आपूर्ति के लिए नई योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि जल्द आईटीबीपी के साथ सहकारी समितियों का एमओयू किया जाएगा। शासन ने इसके लिए ब्याज रहित लोन के रूप में पांच करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी मंजूर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: अब नहीं खुलेगा ठेका...ओपन बार चलाने पर छिड़ा था विवाद, स्थायी रूप से निलंबित करने के आदेश जारी

तीन जिलों से होगी योजना की शुरुआत

आईटीबीपी को जीवित भेड़-बकरी, कुक्कुट एवं मछली की आपूर्ति के लिए पहले चरण में तीन जिलों से चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। पशुपालकों को दो दिन के भीतर उनका भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed