फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Utensil market is shining more than stainless steel

Delhi News: स्टेनलेस स्टील से भी ज्यादा चमक बिखेर रहा बर्तनों का बाजार

Thu, 09 Nov 2023 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Utensil market is shining more than stainless steel
डिप्टी गंज स्टील मार्केट, शाहदरा, लाजपतनगर, वजीरपुर, लक्ष्मी नगर समेत अन्य बाजार स्टील वाले बर्तनों की वेरायटी से अटे
विज्ञापन

कलरफुल स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के साथ आधा तांबा व आधा स्टील से निर्मित बर्तन मुख्य आकर्षण के केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धन्वंतरी की आहट के साथ छोटे-बड़े सभी बाजार सज गए हैं। सदर बाजार का डिप्टीगंज ही नहीं, बर्तन के सभी दुकान धनतेरस को लेकर स्टेनलेस स्टील से भी ज्यादा चमक बिखेर रहे हैं। पीतल, क्राकरी बर्तन की खरीदारी भी जोरों पर है। व्यापारियों की माने तो इस साल ग्राहकों में त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है और शुक्रवार को खरीदारी भी जमकर होगी।
धनतेरस पर नया बर्तन घर लाने की परंपरा है। डिप्टी गंज, शाहदरा, लाजपतनगर, वजीरपुर, लक्ष्मीनगर समेत अन्य बर्तन बाजार स्टील के बर्तनों की वेरायटी से अटे हुए हैं। शुक्रवार के लिए बाजारों में विशेष तैयारी की गई है। महंगाई के बावजूद लोगों की भीड़ जुटी हुई है। किसी को बर्तन का पूरा सेट चाहिए तो कोई कसीदे वाला शरबत सेट खरीद रहा है। पीतल के बर्तनों की तरफ भी लोगों का खासा रुझान है। आधे पीतल व आधे स्टेनलेस स्टील से बने बर्तनों का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

स्टील बाजार पर चीन के बर्तनों का कब्जा
चीन में बने हल्का स्टील का क्रेज इन दिनों बढ़ा हुआ है। दिल्ली के बाजारों में चीन के बर्तन तरह-तरह की डिजाइनों में लोगों को लुभा रहे हैं तो सस्ती कीमत के कारण इसकी खरीदारी भी चल रही है। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा ने बताया कि स्टील तो चीन से मंगाई जाती है, लेकिन इसका मेन्यूफैक्चरिंग दिल्ली में ही किया जाता है। हल्का स्टील होने के कारण यह सस्ती और चमकदार भी होती है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि कोरोना काल में काफी बिजनेस ई-कॉमर्स पर शिफ्ट हुआ। ई-कॉमर्स कारोबार में अधिकतर विदेशी कंपनियां पैसा इकट्ठा करती हैं, जिससे देसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है। चीन निर्मित सामान नहीं खरीदने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भागीरथ पैलेस मार्केट में भारत निर्मित लाइटिंग की जबरदस्त सेल हो रही है। बाजारों में अलग-अलग वस्तुएं मेड इन इंडिया बिक रहे हैं। चाइनीज माल की मांग घटी है। अब दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, शुभ-लाभ, स्वास्तिक, ऊं जैसी प्रतीक स्थानीय शिल्पकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्काशी वाले बर्तनों का क्रेज
रंगीन स्टेनलेस स्टील के बर्तन भी बाजार में ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। ग्राहक नक्काशी वाले बर्तन को बतौर गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। सदर बाजार में इन दिनों लंच सेट 200-400 रुपये। 31 बर्तन का सेट 10,000 रुपये से लेकर 500 रुपये तक मिल रहे हैं। नक्काशी वाले और रंगीन स्टेनलेस वाले बर्तन के सेट बाजार में 5 हजार से 25 हजार रुपये तक मौजूद हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि धनतेरस के दिन सिद्धि विनायक श्री गणेश जी, धन की देवी श्री महालक्ष्मी जी व श्री कुबेर जी की पूजा होती है। इस दिन नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। सभी प्रकार के बर्तन, रसोई का सामान, वाहन, कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली का सामान की विशेष मांग है।

तांबा व पीतल के साथ स्टील मिश्रित बर्तन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसकी खासियत यह है कि बर्तन की पेंदी पीतल या तांबा से बनी है, वहीं ऊपर वाला भाग स्टेनलेस स्टील का है। व्यापारियों का कहना है कि इसे पसंद करने के पीछे वजह है कि खाना पकाने का काम पीतल के हिस्से में हो जाता है और आवरण चमकदार स्टील का हो जाता है। फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष अजय अरोड़ा के अनुसार, इस धनतेरस जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed