फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Used to call himself an officer of the Human Rights Commission

खुद को मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बता करते थे वसूली

Fri, 12 Feb 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Used to call himself an officer of the Human Rights Commission
नई दिल्ली। साकेत थाना पुलिस ने खुद को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर वसूली करने वाले वकील समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये शराब की दुकान चलाने वालों से कम उम्र के लड़कों को शराब बेचने की बात कहकर वसूली करते थे। आरोपियों ने दिखाने के लिए हथियारबंद पीएसओ रखे हुए थे।
विज्ञापन

इन्होंने 50 हजार महीने के किराये पर एक कार, 32 हजार रुपये में दो पीएसओ और 25 हजार रुपये में एक बाउंसर रखा हुआ था। आरोपियों की पहचान नेबसराय निवासी वकील कुमार शशांक, नीरज, कार मालिक नितिन, पीएसओ नरेश, झज्जर निवासी पीएसओ प्रदीप और नकली ग्राहक बनकर दुकान पर शराब खरीदने वाले शत्रुघ्न के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, एसआई विक्रम व एएसआई गिरीराज अन्य स्टाफ के साथ बृहस्पतिवार शाम को सिलेक्ट सिटी मॉल के पास मौजूद थे, तभी विनय कुमार नाम के व्यक्ति ने बताया कि सदर्न पार्क मॉल में स्थित उसकी शराब की दुकान पर कुछ संदिग्ध लोग आए और खुद को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताते हुए यह कहते हुए पैसे की मांग कर रहे हैं कि दुकान में कम उम्र के लड़कों को शराब बेची जा रही है। साथ ही धमकी रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत थानाध्यक्ष अनिल मलिक के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची, तो शराब की दुकान के सामने एक कार खड़ी थी। कार पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव (लीगल सेल) नाम की प्लेट लगी हुई थी। शराब की दुकान में पांच लोग थे। इनमें दो हथियारबंद पीएसओ थे।
इनसे कुमार शशांक नाम के व्यक्ति ने कहा कि दुकान से कुछ समय पहले 25 वर्ष से कम उम्र के लड़के शत्रुघ्न को शराब बेची गई है। मैनेजर नरेश ने फोन पर यह बात अपने मालिक को बताई, तो मालिक ने कहा कि उसकी सैदुल्लाजॉब में स्थित दुकान पर ही बुधवार को इसी तरह लोग आए थे और 40 हजार रुपये लेकर चले गए। वह दस लाख रुपये मांग रहे थे, तभी इस दुकान का दूसरा मैनेजर विनय कुमार सिंह साकेत वाली दुकान पर पहुंच गया। उसने आरोपियों की पहचान कर ली।

कानूनी सलाहकार था शशांक
पेशे से वकील शशांक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नामक एनजीओ के पांडव नगर कार्यालय में कानूनी सलाहकार था। उसी ने टैक्सी, पीएसओ व हथियार खरीदे थे। आरोपियों के पास से एक गाड़ी, दो राइफल, 20 हजार रुपये और मानवाधिकार आयोग के लेटरहेड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed