फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Use technology to solve problems of common people: Gates

प्रौद्योगिकी का प्रयोग आम लोगों की दिक्कतों के समाधान पर करें : गेट्स

Thu, 29 Feb 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Use technology to solve problems of common people: Gates
आईआईटी दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने कहा कि हमें बेहतर भारतीय नवाचार की जरूरत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स ने बृहस्पतिवार को आईआईटी दिल्ली के छात्रों से समाज की भलाई के लिए नई तकनीक तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप बेहद भाग्यशाली हैं, जिन्हें आईआईटी के कैंपस में पढ़ाई का मौका मिला। इसलिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके आम लोगों की दिक्कतों के समाधान पर फोकस करें।

आईआईटी दिल्ली कैंपस में सार्वजनिक भलाई के लिए नवाचार विषय पर आयोजित परिचर्चा में बिल गेट्स ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आज नवाचार की जरूरत पहले से बहुत अधिक है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सबसे अधिक फायदेमंद है। यदि मैं आज एक छात्र होता तो एआई के रहस्य मुझे आकर्षित करते। यह अजीब बात है कि जो तकनीक इतनी बेहतर तरीके से काम कर रही है, हम उन्हें वास्तव में समझ नहीं पाते हैं। लेकिन मैं इस तरह की तकनीक के बारे में अवश्य जानना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत को व्यापक दृष्टिकोण से देख रहा हूं, हमें बेहतर भारतीय नवाचार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed