फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   unsubstantial petition against encroachment is blackmailing petition

बिना तथ्यों के अवैध निर्माण के खिलाफ याचिका ब्लैकमेलिंग याचिका: हाईकोर्ट

Mon, 01 Mar 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
unsubstantial petition against encroachment is blackmailing petition
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने बिना ठोस तथ्यों के 40 इमारतों को गैरकानूनी बताने वाली याचिका को ब्लैकमेलिंग याचिका करार दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये जुर्माना लगा दिया। इतना ही नहीं अदालत ने सड़क पर निर्माण सामग्री के आधार पर अवैध निर्माण बताने वाली एक अन्य याचिका को भी खारिज करते हुए याची पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल एवं न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने प्रेरणा एक दिशा फाउंडेशन एनजीओ द्वारा दक्षिणी दिल्ली के देवली में अनाधिकृत निर्माण का हवाला देकर 40 इमारतों को तोड़ने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि याचिका में संबंधित भवन मालिकों को पक्ष नहीं बनाया। वहीं ऐसा कोई तथ्य पेश नहीं किया कि निर्माण अवैध है।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि किसी निर्माण की वैधता या अवैधता को साबित करने के लिए कड़े और ठोस सबूत की जरूरत होती है। ऐसा लगता है कि याचिका मात्र ब्लैकमेलिंग के लिए है। ऐसे में वे याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाते हैं। अदालत ने उसे जुर्माने की राशि दिल्ली लीगल सर्विस अथारिटी में जमा करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी याचिका में सड़क पर पड़ी ईट, बालू, छड़ें आदि का फोटो दिखाकर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने निर्माण की वैधता पर कोई दलील नहीं दी और निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी होने का मतलब अवैध निर्माण होना नहीं होता है।

अदालत ने कहा कि निर्माण सामग्री का पड़ा होना निर्माण की अवैधता का अनुमान नहीं हो सकता है। निर्माण की वैधता को तस्वीरों से आंका नहीं जा सकता है। ऐसे में कार्रवाई आदेश देने से यह संदेश जाएगा कि सड़क पर निर्माण सामग्री है तो अवैध निर्माण है। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए याची पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed