{"_id":"6ab1c9941816ede191070794","slug":"yuvraj-was-murdered-for-rs-65-lakh-accused-woman-had-bought-two-weapons-from-shahdara-for-rs-2-lakh-in-delhi-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 65 लाख रुपये के लिए की थी युवराज की हत्या, आरोपी युवती ने शाहदरा से दो लाख में खरीदे थे दो हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 65 लाख रुपये के लिए की थी युवराज की हत्या, आरोपी युवती ने शाहदरा से दो लाख में खरीदे थे दो हथियार
Tue, 22 Sep 2026 05:50 AM IST
Digvijay Singh
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:50 AM IST
सार
दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपत नगर में युवराज सिंह मनचंदा हत्याकांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवती आन्या वत्स व संयम सचदेवा ने 65 लाख रुपये के लिए युवराज की हत्या की थी। उसने युवराज के मोबाइल में पासवर्ड देख लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के लाजपत नगर में युवराज सिंह मनचंदा हत्याकांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी युवती आन्या वत्स व संयम सचदेवा ने 65 लाख रुपये के लिए युवराज की हत्या की थी। उसने युवराज के मोबाइल में पासवर्ड देख लिया था। साजिश थी कि वह युवराज की हत्या कर उसके बाद वह उसके मोबाइल से पैसे अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लेगी। इसे पता था कि युवराज के खाते में 65 लाख रुपये हैं। आरोपी युवती बहुत ही शातिर है। कई दिन की पूछताछ में उसने युवराज की हत्या की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि हत्या के बाद इसे पता लगा कि युवराज के बैंक खाते में 25 से 30 लाख रुपये है। इतने कम पैसे होने पर उसका मूड खराब हो गया और उसने पैसे युवराज के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर नहीं किए। आरोपी युवती की दलील है कि हत्या के बाद युवराज का चेहरा देखकर उसे परेशान हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने आन्या को उसके खिलाफ संसद मार्ग में दर्ज 1.25 कराेड़ की जालसाजी के मामले में पैसे की जरूरत थी। वह जेल नहीं जाना चाहती थी और पीड़ित पार्टी से इसका करीब 75 में लाख रुपये में समझौता हो गया था। आरोपी आन्या ने सितंबर की शुरूआत में युवराज से एक कैफे में मुलाकात की थी। उसने संयम के साथ युवराज की हत्या व पैसे निकालने की साजिश रची थी। इसके लिए इसने दो लाख में शाहदरा से दो पिस्तौल खरीदी थी।
विज्ञापन
आन्या को नौकरी से निकाल दिया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आन्या युवराज के साथ ईएमआर कंपनी में गुरुग्राम में नौकरी करती थी। युवराज यहां से नौकरी छोड़कर अडानी ग्रुप में चला गया था। आन्या को यहां से नौकरी से निकाल दिया गया था।