फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Unnecessary use of the facility, whether I stop here or there, it's my choice

Delhi News: सुविधा का बेवजह इस्तेमाल, मैं चाहे यहां रोकू या वहां, मेरी मर्जी

Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Unnecessary use of the facility, whether I stop here or there, it's my choice
ट्रेन में चेन पुलिंग सुविधा का दिल्ली मंडल में हो रहा गलत इस्तेमाल
विज्ञापन

हर दिन 18 मामले, एक की भी वजह वैध नहीं, पीक ऑवर्स में ज्यादा मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आपात स्थिति में रेल मुसाफिरों की सहूलियत के लिए दी गई चेन पुलिंग की सुविधा लंबी दूरी के यात्रियों के साथ रेलवे के लिए भी सिरदर्द बन गई है। दिल्ली मंडल में हर दिन औसतन 18 मामले चेन पुलिंग के आते हैं। इसमें से एक की भी वजह वैध नहीं है। जबकि एक बार की चेन पुलिंग से ट्रेन संचालन में औसतन दस मिनट की देरी होती है। इससे रेलवे का पूरा शिड्यूल बेपटरी हो रहा है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि बीते साल की तुलना में इस साल इसमें 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में इसके मामले ज्यादा दिखते हैं। इससे उस रूट पर चलने वाली दूसरी कई रेल गाड़ियों का संचालन बेपटरी हो जाता है।
दिल्ली मंडल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल 30 सितंबर तक चेन पुलिंग के 4,567 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 3107 मामले सामने आए थे। इजाफा करीब 32 फीसदी का है। इसमें एक भी वाकया ऐसा नहीं मिला, जिसमें किसी वैध वजह से ट्रेन रोकी गई है। ज्यादा मामले सुबह और शाम पीक ऑवर्स में होते हैं।
विज्ञापन

यहां होते हैं सबसे ज्यादा मामले
दिल्ली-रोहतक दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल, दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर ज्यादा मामले आते हैं। अधिकारी बताते हैं कि छात्र व नौकरीपेशा और सुबह के समय एनसीआर से दिल्ली में दूध-सब्जी समेत दूसरे उत्पाद लाने वाले इसमें शामिल होते हैं। इनका मकसद अपनी मंजिल के नजदीक ट्रेन रोकने का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में चेन खींचने के मामले में रेलवे एक्ट की धारा 141 में कार्रवाई की जाती है। इसमें 500 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना है। यह जुर्माना रेलवे कोर्ट में देना होता है। चेन पुलिंग रोकने के लिए आरपीएफ ने सादे कपड़ों में जवानों को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में तैनात किया है। - प्रियंका शर्मा, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दिल्ली मंडल
अधिकतर मामले में रहती है यह वजह
-घर व कार्यालय का नजदीक होना
-ट्रेन न रुकने के कारण या गलत ट्रेन में चढ़ जाना
-ट्रेन में कोच बदलने के लिए
-सामान अधिक होने के कारण यात्री उतर नहीं पाते, तब चेन पुलिंग
-बिना टिकट होने पर टीटीई को देखकर

आंकड़े...
वर्ष ----मामले----गिरफ्तारी------जुर्माना वसूला
2022----3107------2227----1389500
2023----4567------3378----1473100
दोनों वर्ष के आंकड़े एक जनवरी से 30 सितंबर तक के हैं
-----------
हर माह 400 से अधिक आ रहे मामले
माह--------मामले---------गिरफ्तारी---------जुर्माना वसूला
अप्रैल-------411------------308------------138300
मई---------556------------417------------186400
जून---------672------------537-----------258750
जुलाई------492-------------376------------176600
अगस्त------476-------------321------------112900
सितंबर-----535-------------359-------------101450
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed