फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Unlock Delhi: Sports complex and stadium will be able to open in the capital from today without spectators

अनलॉक दिल्ली : राजधानी में आज से बगैर दर्शक खुल सकेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम

Mon, 05 Jul 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 04:40 AM IST
सार

  • अनलॉक का छठा चरण
  • शैक्षणिक संस्थान, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल फिलहाल बंद
  • दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने लिया फैसला

विज्ञापन
Unlock Delhi: Sports complex and stadium will be able to open in the capital from today without spectators
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम , दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी नियंत्रण में आने के बाद धीरे धीरे लोगों को छूट मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को इसी अनलॉक के छठवें चरण के तहत दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत आगामी 12 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद ही रखा गया है। साथ ही सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल भी आम जनता के लिए बंद रहेंगे। हालांकि डीडीएमए ने खेल के मैदान, स्टेडियम खोलने की आजादी दी है, लेकिन इसमें शर्त यही रखी है कि बिना दर्शक ये स्टेडियम संचालित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


डीडीएमए के नए दिशा निर्देश सोमवार सुबह पांच बजे से 12 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगे। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए अभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का ही निर्णय लिया गया है। सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर अभी ऑफलाइन क्लासेज आयोजित नहीं कर सकेंगे। जिन भी शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चल रही है, वहां पढ़ाई का काम ऑनलाइन ही जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसी के साथ ही स्कूल-कॉलेज सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों के खोले जाने का निर्णय अगली बैठक तक के लिए टल गया है। फिलहाल डीडीएमए ने दिशा निर्देश में पिछली बार बंद रखे गए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम को सभी के लिए खुलने की आजादी दी गई है लेकिन दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी। शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टिप्लेक्स भी अभी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विमिंग पूल, स्पा सेंटर और एम्यूजमेंट पार्क भी अभी बंद रहेंगे। इनके अलावा राजनीतिक, सामाजिक, खेल और मनोरंजन इत्यादि से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रम और भीड़ पर रोक है। स्विमिंग पूल का इस्तेमाल करने के लिए फिलहाल उन खिलाड़ियों को अनुमति है जिन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना है। 

निजी कंपनियों का वर्क फ्रॉम होम पर ध्यान जरूरी
डीडीएमए ने दिशा निर्देशों में कहा है कि सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ ही आ सकता है। वहीं निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम पर अधिक जोर देने के लिए कहा गया है। निजी कंपनियों के कार्यालयों में भी 50 फीसदी तक स्टाफ के रहने की अनुमति है लेकिन डीडीएमए ने यह भी कहा है कि अगर वर्क फ्रॉम होम और बेहतर विकल्प हो सकता है। 

सोसायटी की दुकानें आठ बजे तक
नए दिशा निर्देश के तहत सोसायटी, कॉलोनी में दुकानें सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुल सकती हैं। इनके अलावा सभी तरह के मार्केट भी रात आठ बजे तक खोले रखने की अनुमति है, लेकिन 50 फीसदी क्षमता के साथ सभी रेस्तां सुबह 8 से रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं। वहीं बार के लिए दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खोले रखने की अनुमति है। 
 

दूसरी लहर में युवा अधिक संक्रमित, सावधानी जरूरी

कोरोना की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में ज्यादा मौतें हुईं। वायरस के नए स्वरूप के कारण दूसरी लहर ज्यादा जानलेवा बनी। वैज्ञानिकों ने कहा है कि जिस तरह से भीड़ बढ़ रही है उससे अगले दो महीने में तीसरी लहर आएगी। यह लहर अक्तूबर-नबंबर में चरम पर होगी। 

दिल्ली एम्स और आईसीएमआर का अध्ययन
दिल्ली एम्स और आईसीएमआर ने 18961 मरीजों पर किए अध्ययन में बताया कि दूसरी लहर में 21-39 वर्ष वाले युवा ज्यादा संक्रमित हुए। बच्चों और किशोरों पर खास असर नहीं पड़ा। दोनों लहरों में संक्रमित मरीजों की औसत आयु 48.7 और 50.7 वर्ष थी। हालांकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 70 फीसदी की आयु 40 साल या इससे अधिक थी। पुरुषों से अधिक महिलाएं संक्रमित पाई गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed