फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   undertrial prisoner attempted suicide by hanging himself in tihar jail

दिल्ली: तिहाड़ जेल में विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, सीसीटीवी ने बचाई जान

Tue, 05 Oct 2021 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 10:22 PM IST
सार

बंदी दहेज के एक मामले में विचाराधीन है। जेल कर्मियों ने समय रहते उसे देख लिया जिससे उसे बचा लिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
undertrial prisoner attempted suicide by hanging himself in tihar jail
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ के जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद जेलकर्मियों ने मंगलवार को एक कैदी को खुदकुशी करने से बचा लिया। सीसीटीवी कैमरे में कैदी को फांसी लगाता देख जेल कर्मचारी वहां पहुंचे और उसके गले से फंदा हटाया। कैदी को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जेल अधिकारियों के मुताबिक यह घटना जेल नंबर सात में हुई। खुदकुशी का प्रयास करने वाला कैदी दहेज हत्या के मामले में एक माह पहले से अपने पिता और एक रिश्तेदार के साथ एक ही सेल में बंद है। मंगलवार सुबह पिता और रिश्तेदार के सेल से निकलने के बाद कैदी तौलिये का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।
विज्ञापन

 
सीसीटीवी की मदद और जेलकर्मी की सतर्कता ने बचाई जान
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने वाला जेलकर्मी कैदी की हरकत देखकर तुरंत सेल में पहुंचा और उसके गले से फंदा हटाया। वह अचेत हो चुका था। इसलिए उसे तुरंत इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गहन चिकित्सा कक्ष में उसका इलाज चल रहा है। जेलकर्मी की सर्तकता से एक कैदी की जान बच गई। जेल अधिकारियों के मुताबिक सेल में मौजूद उसके पिता और रिश्तेदार पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed