फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two year MCA course in IPU

आईपीयू में दो वर्षीय हुआ एमसीए कोर्स

Mon, 03 Aug 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two year MCA course in IPU
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एमसीए कोर्स (मास्टर ऑफ एप्लिकेशन) दो वर्ष का होगा। विश्वविद्यालय में अब तक यह कोर्स तीन साल की होता था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन साल के कोर्स में छात्रों की कम रुचि व यूजीसी और एआईसीटीई की ओर से अवधि घटाने की घोषणा के बाद यह फैसला किया है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के अकादमिक डायरेक्टर प्रो. संजीव मित्तल की ओर से इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है। दरअसल यूजीसी और फिर एआईसीटीई ने एमसीए कोर्स की अवधि तीन साल की जगह दो साल करने की घोषणा की थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने इस कोर्स की अवधि घटाने का फैसला लिया। वहीं, यह कोर्स तीन साल का होने के कारण छात्र कम रुचि दिखाते थे और दाखिले भी कम होते थे।
विज्ञापन

नोटिस में आईपीयू से संबद्ध एमसीए कोर्स चलाने वाले अन्य संस्थानों को भी कहा गया है कि इस कोर्स की अवधि को घटाया गया है। इस कोर्स के संबंध में जरूरी स्कीम और पाठ्यक्रम दाखिले के समय विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही इस कोर्स में दाखिले के लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन, कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री, या इसके समकक्ष डिग्री या बीएससी, बीकॉम, बीए डिग्री के साथ बारहवीं में गणित पढ़ा होना अनिवार्य है। या फिर क्वालिफाईंग एग्जाम में कम से कम पचास प्रतिशत अंक हासिल किए हो। आरक्षित वर्गों के लिए कम से कम 45 फीसदी अंक जरूरी है। उल्लेखनीय है कि इस कोर्स में दाखिला एनआईएमसीईटी के स्कोर के आधार पर होता है। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 11 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed