फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two thousand loan taken from Chinese app three lakh rupees had to be repaid in Delhi

Delhi: चीनी एप से लिया दो हजार का लोन, चुकाने पड़े तीन लाख रुपये, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते थे आरोपी

Wed, 30 Nov 2022 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 08:51 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। उन लोगों ने कहा कि उनके पास उसकी फोटो है, जिसके साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर उनके परिवार वालों के पास भेज देंगे। जिससे युवती काफी डर गई और वह तीन महीने में ठगों को तीन लाख रुपये दे दिए। 

विज्ञापन
Two thousand loan taken from Chinese app three lakh rupees had to be repaid in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चीन के एप से दो हजार रुपये का लोन लेना एक युवती को भारी पड़ गया। युवती को लोन की रकम चुकाने के लिए धमकी भरे फोन आने लगे। डरी सहमी युवती से आरोपियों ने तीन लाख रुपये की वसूली कर ली। आखिरकार परेशान होकर युवती ने शाहदरा जिला साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


सीमापुरी निवासी पीड़िता निजी कंपनी में काम करती है। साइबर सेल में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने स्मॉल क्रेडिट लोन नाम के एप से पांच हजार रुपये के लोन के लिए आवेदन किया। उसे एप से दो हजार रुपये का लोन दिया गया। लोन की रकम को 90 दिन में वापस करने के लिए कहा गया। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्हें अलग-अलग अज्ञात नंबर से एप से जुड़े लोगों के फोन आने लग गए और लोन की रकम चुकाने के लिए धमकी देने लगे। पीड़िता ने लोन की रकम चुका दी।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। उन लोगों ने कहा कि उनके पास उसकी फोटो है, जिसके साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर उनके परिवार वालों के पास भेज देंगे। जिससे युवती काफी डर गई और वह तीन महीने में ठगों को तीन लाख रुपये दे दिए। तीन लाख रुपये ठगने के बाद भी उसे धमकी मिल रही थी। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को साइबर सेल में शिकायत कर दी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed