फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two more arrested for kidnapping visa agent and demanding ransom

Delhi News: वीजा एजेंट को अगवाकर फिरौती मांगने में दो और गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested for kidnapping visa agent and demanding ransom
-मध्य दिल्ली के चांदनी महल में बदमाशों ने शाहीन बाग बुलाकर की वारदात, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में वीजा एजेंट को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों बिहार निवासी मोहम्मद अली असगर अंसारी और मोहम्मद सादिक को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पीड़ित को बंधक बनाकर नोएडा में एक दिन अपने साथ रखा। कपड़ उतारकर एजेंट का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि 28 जुलाई को चांदनी महल एरिया निवासी महिला ने पति के गायब होने की सूचना दी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति वीजा एजेंट हैं। वह अपने पार्टनर मो. जिया इकबाल उर्फ बबलू के बुलाने पर शाहीन बाग डिनर के लिए गए थे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। पीड़िता को बाद में अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 2 लाख की डिमांड की। 29 सितंबर को पुलिस टीम ने पीड़ित को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के तैमूर नगर इलाके से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस टीम को बताया कि उसे उसके पार्टनर बबलू, सफातुल्लाह खान और आस मोहम्मद ने बंधक बनाया। पुलिस ने शाहीन बाग में छापा मारकर बबलू, सफातुल्लाह खान और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। बबलू के कहने पर सादिक व असगर ने पीड़ित को नोएडा में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed