फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two miscreants roaming Delhi with intention of committing robbery arrested police apprehended them during patr

लूटपाट के इरादे से घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार: पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा, एक पर दर्ज हैं 50 से अधिक मामले

Fri, 04 Sep 2026 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 06:18 PM IST
सार

अमन विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी करण उर्फ रॉबिन (36) और प्रदीप उर्फ लाला (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two miscreants roaming Delhi with intention of committing robbery arrested police apprehended them during patr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमन विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी करण उर्फ रॉबिन (36) और प्रदीप उर्फ लाला (36) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मंगोलपुरी के घोषित बदमाश हैं। गिरफ्तार करण के खिलाफ पहले से लूट, झपटमारी, आर्म्स एक्ट के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से दो चाकू और चोरी की एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि रोहिणी जिले में लगातार हो रही झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अमन विहार थाना पुलिस की टीमें बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। एक सितंबर को टीम सेक्टर-22 रोहिणी स्थित 100 फुट सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने एक दोपहिया वाहन पर दो संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से दो चाकू बरामद हुआ। जांच में पता चला कि बरामद बाइक कंझावला थाना इलाके से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी, झपटमारी और लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि करण उर्फ रॉबिन के खिलाफ पहले से 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं प्रदीप उर्फ लाला पर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed